“माटी मांगे मेहनत संगी” छत्तीसगढी फिल्म माटी पुत्र का दूसरा गीत कल सुबह 7:00 बजे होगा रिलीज, फिल्म भी आएगी 12 जनवरी को
SANJHA BIHANIYA…. अपने अंदर छत्तीसगढ़ी परिदृश्य और छत्तीसगढ़ियापन समेटे हुए छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र यूं तो 12 जनवरी को सिनेमाघर में आएगी लेकिन उसके गाने यूट्यूब के माध्यम से दशकों तक पहुंच रहे हैं। इसके पूर्व रिलीज हुआ गाना काफी पसंद किया गया था। अब जो गीत दर्शकों के लिए आ रहा है उसका शीर्षक है “माटी मांगे मेहनत संगी”
गीत के शीर्षक से ही जाहिर है कि यह छत्तीसगढ़ की खेती किसानी पर आधारित गीत होगा। इस गीत में भी फिल्म के कलाकार नजर आएंगे।

श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति माटी पुत्र की निर्मात्री है तनु साहू, सह निर्माता है निरंजन जायसवाल, उमेश साहू, तारेश देवांगन, धीरेंद्र देवांगन और विश्राम साहू। फिल्म के निर्देशक संतोष देशमुख है।
इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शिवा है और अभिनेत्री छत्तीसगढ़ की जानी-माना चर्चित चेहरा मुस्कान साहू है। फिल्म का टीजर भी लॉन्च किया जा चुका है उसे भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

