भगवान तिवारी की पहली सीजी मूवी, गांव के जीरो, सहर मा हीरो, स्पेशल 26, फैंटम, रईस, ए वेडनेसडे, कमांडो, शमशेरा, 21 टोपों की सलामी, बाबुमोशाय बंदूकबाज,चमन बहार और सर मैडम सरपंच जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं भगवान तिवारी
sanjha bihaniya….. अंबिकापुर के भगवान तिवारी नौ फरवरी को रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो सहर मा हीरो में दमदार भूमिका में नजर आयेंगे, इसके पूर्व वे हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। गांव में जीरो शहर में हीरो फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत ने इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है उन्होंने अपने ही जीवन पर आधारित संघर्ष को फिल्म के माध्यम से पर्दे पर उतारा है।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग दुर्ग, भिलाई के अलावा गोवा, कोलकाता और हैदराबाद के रामोजी राव स्टूडियो में की गई है। फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत के साथ इशिका यादव की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ सकती है। फिल्म का संगीत सुनील सोनी ने दिया है और इसकी पटकथा व कुछ गीत निर्देशक उत्तम तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म के गीतों और ट्रेलर को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जा रहा है। इस फिल्म में धर्मेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, पप्पू चंद्राकर, संजीव मुखर्जी, विक्की वीरा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है। गीतों की कोरियोग्राफी विलास राउत ने की है।फिल्म के रिलीज की जानकारी लोगों तक पहुंचाने फिल्म वितरक तरुण सोनी लगातार मेहनत कर रहे हैं और कोने कोने में फिल्म के पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको कमाल के गीत संगीत के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा।

