हमर सगा

फिल्म निर्माता को फिल्म प्रदर्शित करने के लिए हर संभव मदद करना ही फिल्म वितरक अहम जिम्मेदारी – अलक राय

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन में जाना माना नाम अमन पिक्चर्स के संचालक अलक राय ने कहा की फिल्म निर्माता को फिल्म प्रदर्शित करने के लिए हर संभव मदद करना और ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर उपलब्ध कराना ही एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा उद्योग को आगे ले जाने में फिल्म निर्माता का अहम योगदान होता है, फिल्म निर्माण के बाद फिल्म को प्रदर्शित करना एक बड़ा कार्य होता है जिसमें फिल्म निर्माता का सच्चा साथी फिल्म वितरक ही होता है। फिल्म वितरक को चाहिए कि वह फिल्म निर्माता की हर संभव मदद करें और उसे छत्तीसगढ़ी के ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर को फिल्म के प्रदर्शन के लिए उपलब्ध कराए। गौरतलब है कि अमन पिक्चर्स के अलक राय ने अब तक हजारों फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य किया है, जिनमें कई सुपरहिट फिल्में भी शामिल है।

लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा की एक्टिविटी में सक्रिय रहने वाले अलक राय के डिस्ट्रीब्यूशन वाली फिल्म तोर मया के चिन्हा आज रिलीज हो रही है। लगातार रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बीच अलक राय ने तोर मया के चिन्हा के लिए छत्तीसगढ़ से लगभग 16 सिनेमा घरों को चिन्हित कर उनमें इस फिल्म को रिलीज किया है। अलक राय एक ऐसे व्यक्ति हैं जो फिल्म के प्रमोशन से लेकर फिल्म के रिलीज तक फिल्म निर्माता का साथ देते हैं और भी जो मदद हो सकती है वह मदद फिल्म निर्माता को अलक राय द्वारा आसानी से प्राप्त हो जाती है। बहरहाल अलक राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा उद्योग का भविष्य उज्जवल है अगर सभी एक दूसरे की मदद करते हुए आगे बढे तो छत्तीसगढ़ी सिनेमा को भी आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *