हमर सगा

गजर सिंह के खतरनाक रोल में नजर आएंगे धर्मेंद्र चौबे, हीरो से जेल के अंदर है मुठभेड़

sanjha bihaniya….. आगामी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “गांव में जीरो शहर में हीरो” के अभिनेता मनोज राजपूत खतरनाक खलनायक धर्मेंद्र चौबे से एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र चौबे ने गजर सिंह का किरदार निभाया है और वह जेल में बंद रहते हैं उन्हें उम्र कैद की सजा मिली होती है,

किसी कारणवश अभिनेता मनोज राजपूत को भी जेल हो जाती है वहीं उनकी टक्कर गजर सिंह से होती है। बता दें कि रामोजी राव फिल्म सिटी हैदराबाद में जेल का सेट लगाया गया जहां लगातार 8 दिन तक शूटिंग की गई।एक्शन मास्टर जूडो रामोजी ने काफी अच्छा एक्शन दृश्य फिल्माया है।

निर्देशक उत्तम तिवारी ने बताया कि धर्मेंद्र चौबे ने इस फिल्म में गजर सिंह का जबरदस्त अभिनय किया है, “गांव में जीरो शहर में हीरो” फिल्म में अच्छी कहानी, अच्छे गीत संगीत और गैंगवार जैसे सीन लोगों को पसंद आएंगे.।

फिल्म के अभिनेता व निर्माता मनोज राजपूत हैं और उनके अपोजिट चुलबुली इशिका यादव बतौर अभिनेत्री नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य स्थानों पर भी की गई है जिसके लोकेशन बहुत शानदार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *