हमर सगा

नई तारिका वर्षा बर्मन, मोर महादेव में मिला मौका, निभा रही हैं प्रकाश अवस्थी की बहन का किरदार

SANJHA BIHANIYA…हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाई जा रही फिल्म व धारावाहिक मोर महादेव में अभिनेता प्रकाश अवस्थी और अभिनेत्री नैनी तिवारी के साथ वर्षा बर्मन को भी अभिनय करने का अवसर मिला है, वर्षा नई तारीका है और वह मोर महादेव में प्रकाश अवस्थी की छोटी बहन का किरदार प्ले कर रही हैं, वर्षा ने बताया कि प्रकाश अवस्थी सर के साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिल रहा है, वे बहुत अच्छे इंसान हैं,

बता दें कि फिल्म में बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे, संभवतः उन बारह स्थानों पर मुख्य कलाकार भी शामिल होंगे, छोटी बहन का किरदार निभा रही वर्षा मोर महादेव के प्रोडक्शन टीम में भी वर्क कर रही हैं । मोर महादेव के कहानीकार, निर्माता और निर्देशक श्रवण राठौर हैं, उनकी पिछली फिल्म साउंड ऑफ वॉटर को कई राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *