हमर सगा

हँस झन पगली में अभिनय का मिला अवसर उसके बाद से अब तक की 27 फिल्में

SANJHA BIHANIYA…वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई सुपर डुपर हिट फिल्म हँस झन पगली में अभिनय करने का अवसर मिला लता राही को उसके बाद से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा,

बिलासपुर जिले के खरौद गांव की रहने वाली लता राही को बचपन से ही अभिनय में रुचि रही लेकिन उचित मार्गदर्शन के अभाव में सही दिशा नहीं मिला, लेकिन वर्ष 2018 में उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनय करने का मौका मिला , भले ही रोल छोटा था लेकिन निर्देशकों की नजर लता पर पड़ी और लता को फिल्में मिलने लगी ,

इन 4 सालों में लता ने 27 फिल्में 25 गाने और 19 शॉर्ट फिल्मों में अभिनय किया, सह अभिनेत्री और चरित्र अभिनेत्री के रूप में लता का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है , इस वर्ष दर्जन भर फिल्मों में नजर आने वाली लता राही का मानना है कि कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता बस जो रोल मिले उसे शिद्दत के साथ किया जाए तो दर्जनों कलाकारों की भीड़ में भी आप पहचाने जाओगे,

लता राही के चेहरे में छत्तीसगढ़ियापन की झलक साफ देखी जा सकती है साथ ही अगर वेस्टर्न ड्रेस में लता को देखा जाए तो वह शहरी लड़कियों को मात देती नजर आएंगी ,

लता राही ने बताया कि उन्हें चैलेंजिंग रोल करने में बड़ा मजा आता है , लंबे डायलॉग और एक्सप्रेशन के साथ अभिनय करने की बात ही कुछ और है, अभी एक हिंदी वेब सीरीज में लता को बड़ा रोल मिला है जिसके संवाद अदायगी को लेकर लता काफी मेहनत कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *