लंदन वाली टूरी बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आजमाने जा रही है प्रोडक्शन में भी हाथ
Sanjha bihaniya… मोर छइयां भुइयां 2 की अभिनेत्री एल्सा घोष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजी गई, इस अवार्ड की वह हकदार भी थी क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में जैसा अभिनय किया वह काबिले तारीफ था।
छत्तीसगढ़ की अन्य अभिनेत्रीयों को पीछे छोड़ते हुए एल्सा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है, इसीलिए आज हर निर्माता निर्देशक एल्सा को ही लेना चाहता है अपनी फिल्म में। जब उनके पास डेट नहीं होती है तो सब्सीट्यूट के तौर पर दीक्षा जायसवाल का नाम सामने आता है, ऐसा टीना टप्पर में हो चुका है।
एल्सा घोष में प्रतिभा की कमी नहीं है वह अभिनय में माहिर है इस बात को उन्होंने मोर छइयां भुइंया 2 में साबित करके दिखा दिया है, इसलिए इन्हें लगातार फिल्में मिल भी रही हैं,
लेकिन एल्सा का लक्ष्य शायद कुछ और ही है वह फिल्मी दुनिया में कुछ करना चाहती हैं, फिल्म बनाना चाहती हैं, प्रोडक्शन करना चाहती हैं, हो सकता है इसमें भी वह सबको मात दे दे।
सबको बचकर और संभल कर रहना होगा एल्सा से, क्योंकि एल्सा अब प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है, उन्होंने सोशल मीडिया में इस बात की घोषणा भी कर दी है कि वह एक फिल्म डायरेक्टर करना चाहती हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है, कास्टिंग भी प्रारंभ है।
एल्सा के अंदर अभिनय के अलावा फिल्मों की समझ भी है, हो सकता है वह फिल्म बनाए और वह सुपरहिट भी हो जाए और यह भी हो सकता है कि उस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब भी एल्सा को ही मिले हमारी शुभकामनाएं एल्सा के साथ है।

