संझा स्पेशल

लवली का अभिनय बेहद उम्दा है, मिटकी का किरदार बखूबी निभाया – राजा खान

SANJHA BIHANIYA… आगामी 7 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली लवली अहमद का अभिनय पूरी फिल्म में बेहद उम्दा है और उन्होंने मिटकी का किरदार भी बखूबी निभाया है, यह बातें कहीं फिल्म के निर्देशक राजा खान ने। उन्होंने बताया कि वह जैसा अभिनय चाहते थे फिल्म में वैसा लवली अहमद के अलावा और कोई कर भी नहीं सकता था इसीलिए उनका चयन किया गया।

राजा खान ने कहा कि वह स्वयं भी लवली अहमद के अभिनय से प्रभावित हैं। इसके पूर्व भी उन्होंने घरौंदा में साथ काम किया था।लवली अहमद उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय हैं वे पूरा का पूरा हीरोइन मटेरियल हैं। राजा खान ने जानकारी दी कि फिल्म के अभिनेता लालजी कोर्राम और लवली अहमद की जोड़ी फिल्म में खूब जमी है, दोनों ने फिल्म को एक आयाम प्रदान किया है। इसके गीतों में भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली जो इसका उदाहरण है। यहफिल्म 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *