बिरनपुर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म बन कर तैयार, जल्द आएगी रूपहले पर्दे पर
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ में बिरनपुर को कौन नहीं जानता, बिरनपुर उस गांव का नाम है जहां कुछ दिनों पहले सांप्रदायिक हिंसा के दौरान भुवनेश्वर साहू नामक एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को ही पलट कर रख दिया था, सरकार भी बदल गई और तो और इस घटना में जान गंवाने वाले भुनेश्वर यादव के पिता एक सीधे-साधे ग्रामीण जो आज विधायक बन गए हैं। इसीलिए यह गांव और इस गांव की घटना चर्चा में आई। इसी गांव और उस घटना पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म द बिरनपुर फाइल्स बन कर तैयार है और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। वाय आर फिल्म प्रोडक्शन छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति द बिरनपुर फाइल्स के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी और रमेश कुमार नाग हैं, उन्होंने बताया कि स्वर्गीय भुनेश्वर साहू को यह फिल्म समर्पित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में पवन गांधी और शालिनी विश्वकर्मा नजर आएंगे।

आज रायपुर प्रेस क्लब में इस फिल्म का पोस्टर प्रदर्शित किया गया पोस्ट बहुत ही आकर्षक नजर आया। फिल्म के कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी बातों को मीडिया से साझा भी किया। इस फिल्म के डीओपी राजकुमार बघेल हैं और एसोसिएट डायरेक्टर विजय बोरवनकर हैं। फिल्म में रूप सज्जा अंजू उरांव ने संभाला है। फिल्म को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह है क्योंकि यह फिल्म शुरू होने के बाद से चर्चा में रही।
छत्तीसगढ़ में घटित हुई घटनाओं पर आधारित संभवत यह पहली फिल्म होगी, इसके पूर्व भी हिंदी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी बनाई गई थी जिसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थी, फिल्म खासा बिजनेस नहीं कर पाई इसकी वजह यह भी हो सकती है कि छत्तीसगढ़ की कहानी पर आधारित फिल्म में छत्तीसगढ़ में ही शूटिंग का ना होना। बहरहाल द बिरनपुर फाइल्स में कसी हुई पटकथा और गीत संगीत के मिश्रण के बाद एक मनोरंजक फिल्म तैयार की गई है।

