कला जगत

विसंगतियों को दूर करते हुए नई-नई प्रतिभाओं को लगातार अवसर देने को लेकर हुई आंजनेय फ़िल्म प्रोडक्शन की शुरुवात

संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता,लेखक व निर्देशक नितेश लहरी ने चैत्र नवरात्र व हिन्दू नववर्ष के सुअवसर पर एक नई पारी की शुरुवात करते हुए गुढ़ियारी रायपुर स्थित हनुमान मंदिर के भक्तिभाव पूर्ण शांत माहौल में पूजा अर्चना कर अपने प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया है।
जिसका नाम उन्होंने संकट मोचन भगवान हनुमान जी के नाम पर रखते हुए “आंजनेय फ़िल्म प्रोडक्शन” रखा है।
उन्होंने बताया कि “आंजनेय फ़िल्म प्रोडक्शन” सिनेमा हॉल के लिए फ़िल्म निर्माण के साथ ही ओ.टी.टी. व यूट्यूब के लिए फिल्में,शार्ट फ़िल्मे,वेब सीरीज व ऑडियो-वीडियो एलबम आदि का निर्माण करेंगे।


उनका कहना है कि सही जानकारी के अभाव में फ़िल्म इंडस्ट्री से लगाव रखने वाले कई नये फ़िल्मकार किसी भी अनुभवहीन व नॉन प्रोफेशनल को अपने प्रोजेक्ट निर्माण की ज़िम्मेदारी दे देते हैं,जिस कारण लागत से अधिक खर्चा हो जाता है और एक भारी नुकसान के कारण उन्हें सफलता से पहले ही फ़िल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ता है।
“आंजनेय फ़िल्म प्रोडक्शन” इन्ही सब विसंगतियों को दूर करते हुए नई-नई प्रतिभाओं को लगातार अवसर देते रहेंगे और विभिन्न प्रोजेक्ट्स आदि का निर्माण करते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *