सावन के महीने में मां तुरतुरिया के जंगल में वास करता है और 14 दिन का मौन व्रत उपवास रहकर करता है भक्ति टार्जन
SANJHA BIHANIYA…छालीवुड में एक ऐसा भी कलाकार जिनके बारे में आप सुनकर दंग रह जाएंगे, एक उभरता हुआ सितारा जिन्हें आप कई खतरनाक स्टंट एक्शन करते हुए देखा होगा, गाते बजाते हुए देखा होगा, लेकिन उसकी भक्ति भावना से परिपूर्ण जीवन के बारे में आपने न सुना होगा ना देखा होगा तो आइए हम आपको बताते हैं जैसा उनका नाम वैसा ही उसका काम, नाम है विक्की सिंह ठाकुर छालीवुड के टार्जन हम आपको बता दें टार्ज़न हर साल की तरह इस साल भी सावन के महीने में मा तुरतुरिया के जंगल में वास करता है और 14 दिन का मौन व्रत उपवास रहकर माता के चरणों में सेवारत होता है, जो हमेशा पूजा पाठ में लीन रहता है, माता तुरतुरिया देवी का आराधक, भगवान श्री राम के दास के रूप में पूजा पाठ में रहता है, हर साल सावन के महीने में वनवास काटता है और जन कल्याण का ज्योत जलाकर मां तुरतुरिया के आराधना में लीन होता है, टार्जन वो शख्स है जो जन कल्याण का ज्योत जलाता है कहा जाता है कि टार्जन बचपन से मां तुरतुरिया का उपासक है और प्रचारक भी, मां तुरतुरिया के प्रथम प्रचारक एवं गायक के रूप में क्षेत्र में उनको सम्मानित भी किया गया है, तुरतुरिया क्षेत्र में उसका बहुत सम्मान है कहा जाता है उस पर मां तुरतुरिया का बहुत बड़ा आशीर्वाद है, आज माता के नाम से क्षेत्र में टार्जन का नाम जरूर जुड़ता है,

जब टार्जन से बात हुई तब टार्जन ने बहुत प्यार से कहा मैं कुछ भी नहीं हूं यह सब तो मोर दाई तुरतुरिया माई के कृपा हे, मोर का औकात, देने वाली मोर माता तुरतुरिया हे, जेखर छाया में मैं पलत बढ़त हंव, मोर दाई के कृपा के बिना मैं कुछ नहीं कर सकव, मोर कोई भी काम ओखर बिना संभव नहीं है, मोर ऊपर मोर दाई के कृपा है, जब टार्जन से पूछा गया 14 दिन का वनवास आपके मन में कैसे आया तो उसने बताया पूजा-पाठ तो मैं बचपन से ही करते आ रहा हूं, 12 साल की उम्र से मैं पूजा पाठ करता हूं मौन धारण उपवास बचपन से ही सीखा हूं , भगवान श्री राम हनुमान जी महाराज और माता की असीम कृपा है, मौन व्रत मैं इसलिए रहता हूं कि कभी मेरे मुंह से किसी प्रकार का गलत शब्द का उपयोग ना हो, मन में सिर्फ मेरी मां और मेरे प्रभु श्री राम हो, वीर हनुमान जी महाराज हो, इसलिए मैं अपना पूरा परिवार छोड़कर वनवास काटता हूं, वन में रहता हूं, इसलिए घर द्वार सब त्याग करना होता है, मोह माया सब छोड़ के सिर्फ मुख में भगवान श्री राम का नाम हो, मेरी माता का नाम है इसलिए मैं वनवास करता हूं, यह तो कलयुग है साहब मुझ में इतनी शक्ति तो नहीं है भगवान श्रीराम ने 14 साल वनवास काट लिए मैं तो सिर्फ 14 दिन का ही सोचा और माता सीता ने जहां वनवास काटा वह तुरतुरिया धाम ही है, इसलिए बचपन से ही मां तुरतुरिया धाम से लगाव है जब टार्जन से पूछा गया जंगल में आपको डर नहीं लगता उसने बड़े प्यार से जवाब दिया जो कर्म में लिखा होगा वही होगा, अगर मेरी मां ने जंगली जानवरों का निवाला समझा होगा तो मैं हंसी खुशी जानवरों का निवाला बनने को तैयार हूं और जब तक मां तुरतुरिया की असीम कृपा है शायद कोई मेरा बाल बांका का तक नहीं कर सकता, जो ऊपर वाले ने लिखा है वही होगा, इसलिए मैं किसी से नहीं डरता, ऊपर वाले की मर्जी के बगैर एक पत्ता तक नहीं हिल सकता, हम तो जन कल्याण का ज्योत जलाकर मां की आराधना करते हैं और हमें खुद को भी पता नहीं कि हम कब तक करेंगे, नवरात्रि के पर्व में सिर्फ उपवास रहते हैं और सावन के महीने में 14 दिन का मौन व्रत धारण करते हैं, क्योंकि नवरात्रि के पावन पर्व पर हम स्टेज शो करते हैं, फिल्मों में व्यस्त रहते हैं, प्रोग्राम करते हैं, और यह सावन का महीना है हम व्रत रखते हैं, भोलेनाथ भगवान का पावन पर्व होता है,

जब टार्जन से पूछा गया छालीवुड से आपको क्या प्रेरणा मिली उसने हंसकर जवाब दिया छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री मेरी मां है, मेरा बाप है, मैं वही का खाता हूं और उन्हीं का गीत गाता हूं, मुझे लगता है छालीवुड इंडस्ट्री में सभी मुझसे प्यार करते हैं, इस इंडस्ट्री में मैं बचपन से मेहनत कर रहा हूं मुझे सबका प्यार और सब का आशीर्वाद भी मिला, छालीवुड इंडस्ट्री में सभी मेरे गुरु मेरे माता पिता हैं और सबका चरण छूकर आशीर्वाद भी पाता हूं, मुझे लगता है वही इंसान मेरे से चिढ़ते हैं जो मेरी मेहनत से जलते और मुझे लगता है मेरा बुराई वही करेगा जो मेरे से जलते होंगे, अगर जाने अनजाने में मेरे से कोई गलती भी हो मैं अपने छालीवुड इंडस्ट्री के सभी गुरुजनों को क्षमा प्रार्थी हूं, मैं तो मां तुरतुरिया कृपा से चलता हूं शायद मैं तो किसी के साथ गलत किया नहीं मुझे नहीं लगता कि कोई मेरे साथ गलत करें, छालीवुड इंडस्ट्री के सभी गुरुजनों के चरण की धूल बनकर रहना चाहता हूं और सब का आशीर्वाद मेरे सर पर हो, मां तुरतुरिया की असीम कृपा बनी रहे और छालीवुड इंडस्ट्री के सभी गुरुजनों से एक ही निवेदन करना चाहूंगा आप सब मा तुरतुरिया का आशीर्वाद लेने जरूर आएं, मां तुरतुरिया धाम को आगे बढ़ाएं जो कि तुरतुरिया धाम वह जगह है जहां माता सीता ने लव कुश को जन्म दिया था, आप सभी से निवेदन चाहूंगा मां तुरतुरिया के पावन भूमि को आगे बढ़ाने में विशेष सहयोग करें, जय मां भवानी आदिशक्ति तुरतुरिया माता दाई की जय

