पोस्ट प्रोडक्शन शुरू, राम के लीला के एपिसोड की एडिटिंग हुई प्रारंभ
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही फिल्म व सीरियल राम के लीला रामायण के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, इसके साथ शूटिंग भी की जाएगी, वहीं से कलाकारों को डबिंग के लिए बुलाया जाएगा,
रामायण के निर्माता व निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि राम के लीला रामायण के प्रसारण के लिए दूरदर्शन केंद्र से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, वे कागजी कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले हैं,
फिलहाल 4 एपिसोड को एडिट कर पायलट के रूप में जमा किया जाएगा साथ ही इसका प्रीवियु भी कलाकारों के लिए किया जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके,
रामायण राम के लीला में विक्रम राज, डॉ अजय सहाय, विजय मिश्रा अमित, लक्ष्मी नाग समेत कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं, रामायण के संयोजक अखिलेश वर्मा, नवल दास मानिकपुरी, तिलक वर्मा व यश ओबेराय है, कार्यकारी निर्देशक के रूप में धर्मेंद्र यदु व नितेश लहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
राम के लीला रामायण में पटकथा और संवाद अशोक तिवारी लिख रहे हैं और रामायण राम के लीला के गीत, संगीत पद्मश्री अनुज शर्मा की कंपनी आरुग म्यूजिक पर रिलीज होंगे.

