कला जगत

हंसने के लिए हो जाइए तैयार , संतोष निषाद उर्फ बोचकू का अल्करहा बिहाव , दीप म्यूजिक पर होगा रिलीज

SANJHA BIHANIYA RAIPUR….संतोष निषाद उर्फ बोचकू का नाम सुनते ही चेहरे पर हंसी आना लाजमी है , क्योंकि यह वह कलाकार है जो अपने अभिनय से दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाने में माहिर है !

ढेरों नाटकों और फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले संतोष निषाद अब करने जा रहे हैं अल्करहा बिहाव , अल्करहा बिहाव नाम है उस नाटक का जिसमें सलीम अंसारी, दुर्गेश और पूजा महानंद की भी अदाकारी होगी !

यह नाटक जल्द ही दीप म्यूजिक पर प्रदर्शित होगा , बता दें कि इस नाटक को संतोष नहीं लिखा है , इस नाटक में बोचकु अपनी शादी की पूरी तैयारी स्वयं करता है लेकिन दुल्हन का कहीं अता-पता नहीं होता , फिर शुरू होता है कॉमेडी का दौर जिसे देख कर आप अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाएंगे!

इस नाटक की खास बात इस के कलाकार होंगे क्योंकि सलीम अंसारी एक मंजे हुए कलाकार हैं , फिल्मों में भी सलीम अंसारी की एंट्री पर तालियों की गड़गड़ाहट से सिनेमा हॉल गूंज उठता है , अब देखना यह है कि इस नाटक में सलीम अंसारी ने अपने अभिनय से किस तरह लोगों को  हंसाने का प्रयास किया है , यह नाटक बहुत जल्द दीप म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *