राजनिती

प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा मनरेगा में मजदूरी कर रहा है, जुता पॉलिश कर रहा है, भीख मांग रहा है ! मुख्यमंत्री प्रदेश को बेरोजगार मुक्त करने के फ्लेक्स लगवा रहे है: डॉ रमन

*राहुल गांधी ने कहा था हमारी सरकार आयी तो युवाओ के लिए 24 में 18 घण्टे काम करेगी,वो युवा आज भीख मांग रहा है*:*भाजपा*

*मुख्यमंत्री राष्ट्रीय चैनलों में युवाओ को नौकरी दे दी कह रहे है और युवा रास्तो पर भीख मांग रहे है :डॉ रमन*

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवाओं की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है , डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो वह युवाओं के लिए 24 घंटे में 18 घंटे काम करेगी।

श्री सिंह ने कहा के राहुल गांधी के वादे के उलट छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पढ़े लिखे युवाओं से मनरेगा में मजदूरी करवा रहे हैं, कोई जूता पॉलिश कर रहा है, तो कोई सड़कों पर भीख मांग कर न्याय की गुहार लगा रहा है

पिछले दिनों हम सब ने देखा कि मार्च 2019 से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षक अभ्यर्थी जूता पॉलिश कर रहे थे कल राजधानी रायपुर में हुए सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के अभ्यर्थियों ने राजधानी की सड़कों पर भीख मांग कर अपने साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया ।

श्री सिंह ने कहा की है सरकार अपने वादों से पूरी तरह पलट चुकी है इसने न 10 लाख बेरोजगारों को ढाई हजार प्रतिमाह के हिसाब से बेरोजगारी भत्ता दिया, न युवाओं को नौकरी दी ।
ऐसे में प्रदेश का युवा जो राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है ।
श्री सिंह ने कहा के युवाओं द्वारा लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं वह ढाई साल में तो नहीं जागे, कम से कम अपना कार्यकाल खत्म करते-करते वह इन युवाओं को उनका हक देकर कुछ न्याय जरूर करें।

श्री सिंह ने कहा बड़े दुख का विषय है के राष्ट्रीय चैनलों में प्रदेश के मुख्यमंत्री जिन लोगों को नौकरी देने की बात कहते हैं वह जूता पॉलिश करते हुए दिखाई पड़ते हैं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी की दर 22 फ़ीसदी से 3 फ़ीसदी होने का दावा कर उसके फ्लेक्स भी लग जाते हैं परंतु सच यह है की वही प्रदेश का युवा सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर है

मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि झूठी वाहवाही लू।टने की बजाएं प्रदेश के युवाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर उनकी तकलीफों को कम करने की दिशा में अग्रसर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *