आर.कृष्णा का पहला गीत बनकर हुआ तैयार , जल्द रिलीज करने की है तैयारी , आशु पंत और विक्की पटले ने भी किया है अभिनय
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…आर.कृष्णा वैसे तो सिविल इंजीनियर हैं लेकिन उनके अंदर एक कलाकार भी है, वह अपने अंदर के कलाकार को बाहर निकालने लगातार प्रयास करते हैं, उन्होंने कुछ फिल्मों में ऑडिशन भी दिया है जहां उन्हें पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका के लिए चयनित भी किया जा चुका है
फिलहाल उन्होंने एक संबलपुरी गीत में अभिनय किया है इस गीत के बोल हैं “कैसे मैं बताऊं गोरी हालत दिल के तोला” इस गीत में उनके साथ नवोदित अभिनेत्री आशु पंत और विक्की पटले ने भी अभिनय किया है ,जिसका निर्देशन दीपक बावनकर करने किया है और इसकी कोरियोग्राफी चंदनदीप ने की है, कैमरा संजय महतो और राजू देवदास ने संभाला है
इस गीत के गीतकार भुवनेश्वरी जायसवाल हैं और इसे गाया है टी.विशाल बॉबी ने ,गीत में संगीत संयोजन किया है विष्णु ने , गीत की शूटिंग रायपुर के राग म्यूजिक कैफे और मरीन ड्राइव में की गई है!

