कला जगत

जे बात, पोस्टर चिपकाने की नई जगह तलाशी तरुण सोनी ने, अब आ जाएगा ट्रेंड में

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव में जीरो शहर में हीरो 9 फरवरी से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है, इसकी पब्लिसिटी और डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा संभाल रहे तरुण सोनी ने पोस्टर चिपकाने की एक नई जगह तलाशी ली है, यह जगह है छत्तीसगढ़ के सभी शहरों से गुजरने वाली मेमू ट्रेन, अब छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव में जीरो शहर में हीरो के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो सकेगी। रेलवे डिपार्टमेंट और तरुण सोनी के बीच हुए समझौते के कारण ही यह संभव हो पाया है कि भारतीय रेल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पोस्टर चिपक सके।

अब इस प्रक्रिया को और भी निर्माता अपनाने की कोशिश जरूर करेंगे क्योंकि यह एक नयापन है। तरुण सोनी हमेशा कुछ ना कुछ नया करते हैं इसके पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तहि बनबे मोर दुल्हनियां का प्रीमियम मॉल में करने की शुरुआत की थी जो एक अच्छी शुरुआत बनी इसके बाद दूल्हा राजा फिल्म का प्रीमियम भी मॉल में ही हुआ।

वैसे भी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव में जीरो शहर में हीरो काफी चर्चा में है क्योंकि यह फिल्म एक बड़े बजट की और बड़े कैनवास की फिल्म है।

सबसे पहली बात इस फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत है जिन्होंने अपने ही जीवन की कहानी को रुपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है और इस प्रयोग में उन्होंने निर्देशक उत्तम तिवारी के साथ मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *