बॉलीफुल वेलकम टू बस्तर , बनी बेस्ट रीजनल फिल्म, अयोध्या में हुआ फिल्म फेस्टिवल
SANJHA BIHANIYA RAIPUR..निर्माता अजय अग्रवाल और निर्देशक पुनीत सोनकर की छत्तीसगढ़ी फिल्म बॉलीफुल को बेस्ट रीजनल फिल्म का सम्मान मिला है, बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में बनी इस फिल्म में भुनेश साहू और अंजली ठाकुर की मुख्य भूमिका है
इसके साथ इस फिल्म में भानुमति कोसरे , पुनीत सोनकर, स्वर्गीय एजाज वारसी, संजय तैलंग ,जानी बाबू समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।
निर्देशक पुनीत सोनकर ने बताया कि जल्द ही वे इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी में है।

