कला जगत

प्री प्रोडक्शन की टीम पहुंची अयोध्या, रेकी कर मथुरा के रास्ते लौटेंगे रायपुर

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…नेहा कोमल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले वेब सीरीज छत्तीसगढ़ी रामायण की तैयारियां शुरू कर दी गई है, बता दें कि निर्देशक जसबीर कोमल

प्री प्रोडक्शन टीम के सदस्य सोनू विभार के साथ अभी अयोध्या में है, वह अपने अगले प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ी रामायण के लिए लोकेशन की रेकी करने के लिए अयोध्या गए हैं

प्री प्रोडक्शन की टीम पहुंची अयोध्या, रेकी कर मथुरा के रास्ते लौटेंगे रायपुर
प्री प्रोडक्शन की टीम पहुंची अयोध्या, रेकी कर मथुरा के रास्ते लौटेंगे रायपुर

निर्देशक जसबीर कोमल ने फोन पर बताया कि वह 1 हफ्ते के प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे, वहां वे भगवान राम के जीवन के उन क्षणों की जानकारी एकत्र करेंगे जिन्हें अपनी वेब सीरीज में शामिल करेंगे ,

बता दें कि इस प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ी रामायण के निर्माण में जसबीर कोमल का पूरा सहयोग कर रहे हैं अशोक तिवारी , जो इस वेब सीरीज में रामायण की चौपाइयों और संगीत का कार्य संभाल रहे हैं, उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्य किरदारों का चयन लगभग तय है, जिनमें रावण का किरदार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *