कला जगत

Chhattisgarh: विवेक सारवा को मंदरा जी फिल्म के लिए डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला,छत्तीसगढ़ की पहली बायोपिक फिल्म है मंदरा जी

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत का सबसे बड़ा सम्मान स्मार्ट सिनेमा सम्मान २०२० में छत्तीसगढ़ की पहली बायोपिक और टैक्स फ्री फिल्म मंदराजी को अलग अलग कैटेगरी में सम्मान मिला है।

सम्मान के बारे में Sarwa Brothers Films Productions & Maa Narmada Films के निर्माता श्री किशोर सारवा और श्री नंदकिशोर साहू ने बताया की मंदराजी फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर विवेक सारवा को सम्मानित किया गया, और दाऊ मंदराजी के भूमिका को निभाने वाले करण खान को बेस्ट अभिनेता ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया, और मंदराजी फिल्म में मैकअप के विलास राऊत को सम्मानित किया गया, साथ ही साथ बेहतरीन आर्ट डिजाइन और सेट डिजाइन के लिए अज्जू गायकवाड़ को सम्मानित किया गया है,

(Chhattisgarh) स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड समारोह में एक से बढ़कर एक फिल्मों के प्रदर्शन के बाद यह निर्णय किया गया है, इस समारोह में शामिल फिल्म के सिनेमाटोग्राफर नागेश सारवा और रमाकांत सारवा ने बताया कि समारोह का आयोजन काफी अच्छा रहा है, और मंदराजी फिल्म को सम्मान मिलना हमारे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को बढ़ावा देना, और आगे भी इस तरह हम दर्शक भाईयों को नए नए फिल्म लेकर आएंगे, Sarwa Brothers Films Productions & Maa Narmada Films ने जल्द ही आगामी फिल्म की तैयारी में जुट गई है, और प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सभी कलाकार और टेक्नीशियन का आभार व्यक्त किया है,

(Chhattisgarh) कलाकार में – संजय बत्रा जी, ज्योति पटेल, हेमलाल कौशल, नरेश यादव, अमर दादा, लता ऋषि चंद्राकर, उर्वशी साहू, नवीन देशमुख, मुकेश पिपरिया का आभार व्यक्त किया है, साथ ही साथ दाऊ मंदराजी, श्रद्धेय खुमान साव जी, लक्ष्मण मस्तुरिया को नमन करते है। ऐसा ही प्यार और स्नेह आप सभी दर्शक भाईयों का मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *