रायगढ़ के रूबी के बाद मन म्यूजिक पर दूसरी प्रस्तुति, होली का होगा धमाका
SANJHA BIHANIYA…कुछ दिन पूर्व ही यू ट्यूब पर सक्रिय हुआ मन म्यूजिक सीजी के पहले गीत रायगढ़ के रूबी की सफलता के बाद अब वे लेकर आ रहे हैं पारंपरिक होली गीत
“झकझोर करे तोर लहंगा” के बोल से सजे इस गीत की शूटिंग सोनडोंगरी गांव में की गई है और इसमें अभिनय किया है अरुण बागडे और ज्योति राय ने, गीत की रचना राजेश डोंडे ने की है और इसमें स्वर दिया है संतोष साहू ने,
गीत का फिल्मांकन दीपक बावनकर ने किया और कलाकारों को संवारने का कार्य सुरेश साहू ने किया है, यह होली गीत जल्द ही रिलीज होगा इसके बाद और भी टेस्ट के गीत लगातार अपलोड किए जाएंगे

