कला जगत

स्वर्गीय अनुपम भार्गव के लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने क्यों नहीं की श्रद्धांजलि सभा, पत्रकार ताबीर ने भी जताई आपत्ति

sanjha bihaniya… कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के निर्देशक व अभिनेता अनुपम भार्गव एक कार दुर्घटना में हम सब को छोड़कर चले गए, सभी को बहुत दुख हुआ, अकस्मात हुई इस घटना और इस घटना में अनुपम भार्गव के निधन पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा स्तब्ध हो गया। अगले दिन व्हाट्सएप ग्रुप में किसी भी प्रकार की फिल्मी पोस्ट को बैन भी किया गया।
लेकिन क्या छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के कर्ता धर्ताओं को स्वर्गीय अनुपम भार्गव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नहीं करना था, बिल्कुल करना था लेकिन अब तक क्यों नहीं किया गया? यह एक बहुत बड़ा सवाल है, इस सवाल को पत्रकार ताबीर ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी पूछा है और आपत्ति भी दर्ज की है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में दो दो संगठन संचालित हैं उसके बावजूद अनुपम भार्गव के लिए श्रद्धांजलि सभा ना किया जाना समझ से परे है। ताबीर ने श्रद्धांजलि सभा के लिए स्थान के रूप में गढ़कलेवा, श्याम टॉकीज, प्रभात टॉकीज और सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल का भी सुझाव दिया है। बहरहाल देर आए दुरुस्त आए अब जल्द ही छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के किसी व्यक्ति विशेष को आगे आना चाहिए और स्वर्गीय अनुपम भार्गव की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *