स्पेशल बिहनिया

संपूर्ण सिनेमाघर समेत राजधानी के प्रभात और कलर्स मॉल में भी “तही मोर सोना”

SANJHA BIHANIYA….आगामी 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म “तही मोर सोना” छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों समेत राजधानी के प्रभात सिनेमाघर और कलर्स मॉल में एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म का वितरण संभाल रहे अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सिनेमाघर में इस फिल्म को रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है।

पब्लिसिटी को लेकर उन्होंने कहा कि जितना हो सके इस फिल्म के पोस्टर जगह-जगह चिपकाए जा रहे हैं, सोशल मीडिया से लेकर अखबारों और माउथ पब्लिसिटी का सहारा भी लिया जा रहा है। इस फिल्म के अभिनेता संजय साहू और अभिनेत्री सोनाली सहारे हैं, फिल्म की निर्मात्री सृष्टि अग्रवाल और आर के पटेल हैं, सह निर्माता नागेश्वर साहू है और फिल्म को निर्देशित किया है आर पटेल ने।फिल्म से जुड़े लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म एक थ्रिल और सस्पेंस कहानी पर आधारित है, साथ ही इसमें पारिवारिक ड्रामा के साथ कर्णप्रिय गीत संगीत का तड़का भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *