स्पेशल बिहनिया

छोटे रिचार्ज में बड़ा मनोरंजन है, “तोर मया म होगे खून खराबा”, 20 मार्च को यूट्यूब पर

SANJHA BIHANIYA…. बीते 7 मार्च को यूट्यूब पर एक शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसे देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह किसी फीचर फिल्म का ट्रेलर हो। इस फिल्म की खबरें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर जमकर ट्रोल होने लगी जिसके कारण यह और चर्चा में आ गई।

अब लोगों को 20 मार्च का इंतजार है जब “तोर मया म होगे खून खराबा” देखने को मिलेगी। यह शॉर्ट फिल्म करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित होगी, जिसमें दर्शक डांसिंग स्टार ब्रह्मा निषाद को एक अलग अंदाज में देख पाएंगे। उनके साथ गीतांजलि निषाद, अमित मनहर, शिव कश्यप, अरविंद, प्रिय मिश्रा, रमेश बघेल, नरेश श्रीवास समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।
फिल्म को निर्देशित किया है महेश यादव ने। इस फिल्म में दर्शक अपने चाहते कलाकार ब्रह्मा निषाद को अलग ही रोल में देख पाएंगे। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, और जबरदस्त स्टोरी का तड़का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *