2 दिन है शेष, फिर दिन है विशेष, पारिवारिक मनोरंजन और मारधाड़ से भरपूर फिल्म हो रही है रिलीज
SANJHA BIHANIYA… उस घड़ी के लिए अब बस दो दिन ही शेष रह गए हैं जब एक पारिवारिक मनोरंजन और मारधाड़ से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 रिलीज होने वाली है। वीआर फिल्म के बैनर तले बनी यह फिल्म भाई बहन के प्यार को दर्शाएगी साथ ही भरपूर एक्शन लिए ढेर सारे कलाकारों का उम्दा अभिनय इसमें देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में दो बड़े-बड़े स्टार नजर आने वाले हैं जिनके बीच शानदार संवाद अदाएगी लोगों को पसंद आएगी। यह दिग्गज कलाकार हैं करन खान और प्रकाश अवस्थी।
इनके अलावा इस फिल्म में रश्मि देवांगन, कल्याणी, रिंकू रजा, पवन गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष निषाद, संजू साहू, पायल शर्मा, लता राही, करीम खान, अजय सहाय और योगेश अग्रवाल हैं।
फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और कुंदन मारकर हैं। इस फिल्म को निर्देशित किया है जी विजय ने।
फिल्म के खूबसूरत गीतों को संगीत सजाया है सुनील सोनी, चंपा निषाद, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी और शेख अमीन ने। फिल्म तीजा के लुगरा 2 के गीत ऐसे हैं जिन पर सबसे अधिक रिल्स बनाए गए हैं। गौरतलब है कि वीआर फिल्म्स एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जहां से शुद्ध पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्में बनाई जाती हैं, अब उनकी अगली पेशकश है तीजा के लुगरा 2
“द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर की जानकारी साझा

