12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की कथा और उसके महत्व को बताएगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव
SANJHA BIHANIYA… आगामी 25 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव अपने साथ ढेरों खूबियां भी ला रही है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक 12 ज्योतिर्लिंगों के साक्षात दर्शन कर पाएंगे और उसकी स्थापना से जुड़ी कथा भी जान पाएंगे क्योंकि फिल्म मोर महादेव का मकसद सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों की संपूर्ण जानकारी भी जन-जन तक पहुंचना है।
फिल्म मोर महादेव के निर्माता निर्देशक और लेखक श्रवण कुमार राठौर ने जानकारी दी कि इस फिल्म के माध्यम से दर्शक भगवान शिव से जुड़ी उन जानकारी से भी अवगत हो जाएंगे जो उन्हें आज तक पता ही नहीं, उन्होंने कहा कि हम पूजा पाठ तो करते हैं लेकिन किस पूजा से क्या फल मिलता है यह भी जानकारी होना आवश्यक है, साथ ही शिवलिंगों की स्थापना से लेकर उससे जुड़ी कथा का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

फिल्म मोर महादेव में कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है जिनमें प्रकाश अवस्थी, नैनी तिवारी, श्रवण कुमार राठौर, योगेश अग्रवाल, संतोष जैन, डॉक्टर अजय सहाय, विजय मिश्रा “अमित”, अखिलेश वर्मा, मुस्कान चौहान, वर्षा बर्मन समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।

