कोरियोग्राफर स्व. निशांत उपाध्याय के नाम पर बनेगा फाउंडेशन, समाज सेवा और कला क्षेत्र की गतिविधियों को गति देना है उद्देश्य
SANJHA BIHANIYA… आज कोरियोग्राफर स्व. निशांत उपाध्याय का जन्मदिन है, जिसे लेकर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महादेव घाट में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में कलाकार और उनके परिवारजन शामिल होंगे। जैसा कि सबको पता है कि स्व. निशांत उपाध्याय सभी के चहेते थे और वह ऐसे कोरियोग्राफर माने जाते थे कि उनका कोई मुकाबला नहीं था। उनके चाहने वाले कुछ मित्रों ने उनकी याद में उनके नाम से एक फाउंडेशन बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें सभी कला प्रेमियों से सहयोग लिया जाएगा और समाज सेवा के साथ-साथ कला क्षेत्र में योगदान दिया जाएगा। इसी फाउंडेशन के बैनर तले निशांत की पुण्यतिथि और जयंती का कार्यक्रम भी संचालित होगा।
निशांत के बारे में…
*निशांत एक ऐसे व्यक्तित्व की धनी थे जिसके कारण वे सभी के प्रिय थे।
*मशहूर निर्देशक सतीश जैन के पसंदीदा कोरियोग्राफर थे।
*छत्तीसगढ़ से बाहर गीतों की शूटिंग करने का चलन शुरू किया।
*प्रतिवर्ष बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड प्राप्त करने वाले कोरियोग्राफर
*हर प्रकार के वाद्य यंत्र बजा लेने का हुनर भी था।

