सनिमा

25 जुलाई को आ रहे हैं मोर महादेव, पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का मिला है आशीर्वाद

SANJHA BIHANIYA… आगामी 25 जुलाई को शिव भक्तों के लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, इस फिल्म को पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का भी आशीर्वाद मिला है, उन्हीं के हाथों फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया और उन्हें फिल्म से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
25 जुलाई को रिलीज होने वाली मोर महादेव छत्तीसगढ़ी फिल्म में एक पारिवारिक कहानी के साथ दर्शकों को 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी होंगे। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रकाश अवस्थी, नैनी तिवारी, श्रवण कुमार राठौर, अखिलेश वर्मा, संतोष जैन, डॉक्टर अजय सहाय समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है।

सावन के महीने में भगवान महादेव पर आधारित इस फिल्म को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है, फिल्म के निर्माता निर्देशक स्वयं श्रवण कुमार राठौर है। इस फिल्म की परिकल्पना भी उन्होंने ही की है, फिल्म में ढेर सारे देवी देवताओं के गेट अप में छत्तीसगढ़ के कलाकार नजर आएंगे यह उनके लिए एक सुखद क्षण है जब वह अपने आप को देवी देवताओं के रूप में पर्दे पर देखेंगे।

फिल्म के निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वह भी शिव भक्त हैं और इस फिल्म के निर्माण में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आई क्योंकि भगवान शिव का आशीर्वाद उनके साथ सदा रहा। श्रवण कुमार राठौर ने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वह मोर महादेव फिल्म को अपना प्यार और दुलार अवश्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *