सनिमा

साढ़े चार लाख लोगों तक पहुंचा छत्तीसगढ़ी फिल्म का ट्रेलर, 14 जुलाई का है इंतजार, इस दिन होगी रिलीज

Sanjha bihaniya…जी हां छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हिन उहि जउन पिया मन भाए” का ट्रेलर अब तक साढ़े लाख लोगों तक पहुंच चुका है, दर्शकों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी प्रेषित की हैं फिल्म के ट्रेलर को लेकर, किसी ने फिल्म के रिलीज होने का इंतजार रहने की बात लिखी तो किसी ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की। छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हिन उहि जउन पिया मन भाए” में मन कुरैशी और सोनाली सहारे की जोड़ी है और अजय पटेल की खलनायकी। इस फिल्म को निर्देशित किया है नरेश केशरवानी ने, नरेश ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को लेकर उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी लेकिन दर्शकों ने जब ट्रेलर को इतना पसंद किया है तो फिल्म को भी जरूर प्यार देंगे। आगामी 14 जुलाई को फिल्म का प्रदर्शन है, जिसे लेकर फिल्म के कलाकारों और तकनीशियन में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *