सनिमा

कलाकारों में है जबरदस्त उत्साह 2 अगस्त को लेकर, इसी दिन हो रही है रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन से छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत को तीन कलाकार मिलने वाले हैं जो अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोहने वाले हैं। यह कलाकार हैं राज रावते, योगिता मढरिया और रश्मि देवांगन। छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन में इन तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आने वाली है।

पारिवारिक ताने-बाने से बंधी इस फिल्म में महिला कलाकारों की अहम भूमिका है वहीं अभिनेता राज रावते भी अपने अलग अंदाज से पूरी फिल्म को संभालते नजर आएंगे। एक बड़ी टीम जो इस फिल्म से जुड़ी है उन सभी को 2 अगस्त का इंतजार है जब यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी।

सभी अपने-अपने स्तर पर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लगन की जानकारी पहुंच सके, जल्द ही लगन का ट्रेलर भी दर्शकों के सामने होगा। फिल्म के वितरक हैं अमन पिक्चर्स के अलक राय। अलक राय छत्तीसगढ़ी सिनेमा में वितरण के क्षेत्र में जाना माना नाम है। फिल्म के गीतों को भी यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही इसके पोस्टर भी आकर्षक हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *