संतोष जैन की फिल्म मिस्टर चंदनिया 6 अगस्त को होगी रिलीज , लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्म की रिलीज से छालीवुड में हर्ष
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता-निर्देशक संतोष जैन की छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस्टर चंदनिया 6 अगस्त को प्रभात छविग्रह में रिलीज होने जा रही है, यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी जो कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो रही है ,
बता दें कि मिस्टर चंदनिया में आकाश सोनी दोहरी भूमिका में है इसके अलावा इस फिल्म में रजा मुराद, प्रिया शर्मा ,उपासना वैष्णव, विनय अम्बश, देवेंद्र पांडे ,चांदनी पारखऔर शोभिता श्रीवास्तव भी नजर आएंगे ,
इस फिल्म की शूटिंग कुरूद और रायपुर क्षेत्र में की गई है, गौरतलब है कि इसका भोजपुरी वर्जन पूर्व में रिलीज हो चुका है जिसका रिस्पांस देखकर ही संतोष जैन ने इसे छत्तीसगढ़ी में रिलीज कर रहे हैं,
श्री जैन ने बताया कि मिस्टर चंदनया के कुछ गीतों को उन्होंने लिखा है , फिल्म के निर्माण में उनका सहयोग करने वालों में प्रभाकर बर्मन ,स्वर्गीय अरुण यादव विशाखा के नाम प्रमुख हैं, यह फिल्म राजधानी के प्रभात सिनेमा घर के अलावा आसपास के प्रमुख सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी!

