देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे – दीपाली राजकुमार चौधरी
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के रहवासियों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं जिनसे वे अनभिज्ञ होते हैं, ऐसी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिले में नियुक्तियां दी है!
इसी कड़ी में रायपुर के जिला मंत्री के रूप में दीपाली राजकुमार चौधरी की नियुक्ति की गई है, दीपाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो उन्होंने मुझे इस लायक समझा , मैं अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करूंगी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी !
दीपाली ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं हैं जो लोगों तक नहीं पहुंच पाती हैं जिसकी वजह जानकारी का अभाव होता है , ऐसी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर लोगों को दी जाएंगी और उसका लाभ उन तक पहुंचाया जाएगा !
इस पद पर नियुक्ति के लिए दीपाली ने सचिदानंद उपासने समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है!

