बच्चों और किसानों की ज्वलंत समस्याओं का चित्रण है अतरंगी, 18 अगस्त को होगी रिलीज
संझा बिहनिया…निर्देशक पवन गुप्ता की फिल्म अतरंगी 18 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है, यह फिल्म आर्ट और कमर्शियल मसाला फिल्म है, फिल्म में भरपूर कॉमेडी एक्शन और पारिवारिक ड्रामा भी है, कर्णप्रिय गीत और संगीत से सजी अतरंगी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनाई गई है जिसमें बच्चों के खेल कूद, तीज त्यौहार और संस्कृति का संपूर्ण समावेश है, निर्देशक पवन गुप्ता ने बताया कि फिल्म में जो समस्या दिखाई गई है उसे बड़ों की नजर से नहीं बच्चों की नजर से दिखाने की कोशिश की गई है, इस फिल्म में योगेश अग्रवाल, विक्रम राज, नकुल महलवार, चंचल साहू, संतोष सारथी, उर्वशी साहू, रजनीश झांजी, मंजू लता राठौर, त्रिलोक तिवारी, योगेश पांडे, सन्नो खान, दिलबाग सिंग,नीलम देवांगन, किरण वर्मा, अरुण पाल, प्रकाश ताम्रकार, प्रेम गुप्ता समेत बाल कलाकारों में अभिषेक गुप्ता, आदित्य तिवारी, फैजान खान, दर्शन जैन, अंकित गुप्ता, और रोशन गुप्ता ने अभिनय किया है, इस फिल्म को अपने कैमरे में कैद किया है राजकुमार बघेल और प्रकाश राठौर ने, संगीत दिया है जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर सुनील सोनी ने

