सनिमा

अतरंगी का मतलब जो समझ से परे हो, आष्चर्यचकित कर देने वाला अतरंगी 18 अगस्त से सिनेमाघरों में

Sanjha bihaniya…अतरंगी…अतरंगी अपने आप मे एक सवाल है…अतरंगी का मतलब जो समझ से परे हो आष्चर्यचकित कर देने वाला हो उस को कहते है अतरंगी ! इस फ़िल्म में बहुत सारी ऐसी चीज है जिसे समझना पड़ेगा ,,, जैसे कि जो छोटे किसान है जिनके पास एक एकड़ या आधा एकड जमीन है दूसरी बात वो पढ़ा लिखा भी नही है ,,, सरकार की बहुत अच्छी अच्छी योजना है जिससे उसे फायदा हो सकता है लेकिन जानकारी का अभाव है या फिर वहां तक पहुंच नही पाता है ,,, और अपने आस पास ही कर्जा ले लेता है, जब कि वो जनता है कि फसल में मौसम की मार लग सकती है और ऐसा हुआ तो कर्ज के बदले उसकी रही सही जमीन भी चली जाती है ,,, अब वो क्या करे ,,, इस स्थिति में वो अपने ही जमीन में बनिहार बन जाता है या फिर पलायन कर जाता है! जो लोग यहां आए और यहां रह कर यहां के बाशिन्दे बन गए! वो यही इसी जमीन पे रोजगार कर अमीर पे अमीर हो गए ,,,और आज कई सव जमीन के मालिक बन गए ! लेकिन जो यहां के थे वो पराये हो गए ,,, ,,,इस तरह वो यहां का हो कर भी यह का नही रहे ,,,और दूसरे राज्य में भी उनकी गिनती नही होती वो ईटा भट्ठी या रोजी मजूरी में काम करते है और इस तरह गुजारा करते है ,,, यही इस फ़िल्म में भी बताया गया है अब आप कहेंगे कि आश्चर्यजनक क्या है ,,, यही की अपने सपने अपने माटी अपनी धरती के प्रति प्यार उसे पा लेना अतरंगी एक मनोरंजक फ़िल्म ही नही सामाजिक संदेश भी है ये एक सामाजिक आईना है जहाँ मनोरनजन के साथ आप का कर्तब्य भी सिखाता है, आज से ही नही सदियों से यही होता आया है रामायन महाभारत गीता ,,,से हमे सामाजिक जन जीवन जीना माता पिता भाई समाज के प्रति सही रहन सहन दुसरो के प्रति उदार करना ही सिखाता है ,,,तब में अब में सिर्फ इतना ही फर्क है ,,वो लोग लिखते थे, हम दिखाते है अंतर कुछ भी नही है ,,,अतरंगी पूरी तरह साफ सुथरी फ़िल्म है किसी भी गलत कार्य को बढ़ावा नही देती ये पूरी तरह मनोरंजक ज्ञान वर्धक फ़िल्म है ,,इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है ,, खास कर बच्चे को दिखाए तो सोने पे सुहागा होगा ,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *