विपुल अमृतलाल शाह बस्तर फिल्म के जरिए ऐसी सच्चाई उजागर करेंगे, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे
संझा बिहनिया…नक्सलवाद की आग में जल रहे बस्तर पर अब एक फिल्म बन रही है इसे बनाने जा रहे हैं द केरला स्टोरी के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, द केरला स्टोरी ने देश की सियासत में तूफान खड़ा किया था, इसे कहीं बैन किया गया तो कहीं टैक्स फ्री किया गया, अब वही विपुल शाह बस्तर के नाम से फिल्म बनाने जा रहे हैं, उनका दावा है कि फिल्म के जरिए बस्तर की ऐसी सच्चाई उजागर करेंगे, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे, फिल्म के निर्माता ने बस्तर का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसका टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ है, 5 अप्रैल 2024 को यानी ठीक लोकसभा चुनाव के पहले रुपहले पर्दे पर उतारने की तैयारी है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म देश की सियासत में भी तूफान ला सकती है, बस्तर एक नक्सली क्षेत्र है जहां जवान तो आए दिन शहीद होते ही हैं, स्थानीय नेताओं पर भी अटैक होता है, एक बड़े नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की हत्या कर दी गई थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता बस्तर से जुड़े किस विषय को अपनी फिल्म का सब्जेक्ट बनाने वाले हैं, विपुल अमृतलाल शाह अपनी फिल्मोग्राफी के लिए जाने जाते हैं अब तक उन्होंने आंखें, हॉली,डे फोर्स, कमांडो, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, और द केरला स्टोरी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं

