दो दिन है शेष, फिर होगा कबड्डी का दंगल, महिलाएं भिड़ेंगी पुरुषों से, दिखाएंगी अपनी ताकत
sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्माता राकी दासवानीऔर निर्देशक कुलदीप कौशिक द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी दो दिन बाद यानी 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के तमाम कलाकारों ने फिल्म को लेकर अपील शेयर की है, इस फिल्म की खास बात है इसका सब्जेक्ट जो कि 12 महिलाओं की समस्याओं पर आधारित है, ये वह समस्याएं हैं जो हर महिला के सामने पेश आती हैं, और उनसे कैसे निपटना है यह भी इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है, जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अपने स्वाभिमान और गांव की रक्षा के लिए महिलाओं को उन पुरुषों से दो दो हाथ करना पड़ता है जो उन्हें पैर की जूती समझते हैं, सभी महिलाएं एक होती हैं और उन पुरुषों से निपटती भी हैं
बहुत ही मनोरंजक और संदेशप्रद कहानी लेकर 28 जुलाई को आ रही है कबड्डी, निर्माता राकी दासवानी ने बताया कि इस फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले हैं, गीत संगीत भी कमाल का है, गीतों को स्वर दिया है जाने-माने गायक अनुराग शर्मा ने, उन्होंने बताया कि इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी दिनों से उत्साह का माहौल है, इस फिल्म में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों ने काम किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव भी नजर आएंगी

