दिल लगाकर और बड़ी मेहनत से बनाई गई है माटी पुत्र, दर्शकों को जरूर पसंद आएगी – शिवा साहू
SANJHA BIHANIYA…… 12 जनवरी को समस्त छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र के मुख्य अभिनेता शिवा ने कहा कि इस फिल्म को बहुत दिल लगाकर और बड़ी मेहनत से बनाई गई है, इसलिए उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि अब तक इस फिल्म के दो गीत यूट्यूब पर अपलोड किये जा चुके हैं जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है।
शिवा ने कहा कि उनके अपोजिट अभिनय करने वाली अभिनेत्री मुस्कान साहू बेहद ही अनुभवी और बेहतरीन अदाकारा है, पूरी फिल्म में उनका सहयोग मिलता रहा। इस फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है और सह निर्माता निरंजन जायसवाल, उमेश साहू, तरेश देवांगन और डिलेंद्र देवांगन है। इस फिल्म को निर्देशित किया है संतोष देशमुख ने, फिल्म का संपादन गौरांग त्रिवेदी ने किया है और इस फिल्म के नृत्य निर्देशक हैं विलास रावत और संजू तांडी।
श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म माटी पुत्र में चरित्र अभिनेताओं में क्रांति दीक्षित, मनोज जोशी, पुष्पेंद्र सिंह, अजय पटेल समेत ढेर सारे कलाकार हैं। बहुत जल्द फिल्म का एक और गीत यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। गीतों को देखने के लिए श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर सर्च किया जा सकता है।

