सनिमा

‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ का पोस्टर विमोचन विधायक अनुज शर्मा ने किया 

संझा बिहनिया रायपुर……  एन व्ही इंटरटेनमेंट के बैनर तले छत्तीसगढ़ की धमाकेदार छत्तीसगढ़ी पहली फिल्म “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” का पोस्टर रिलीज किया गया. धरसीवा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक अनुज शर्मा के कर कमलों से रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल शिमअर्स में पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के लोग शामिल थे.

इस फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा हैं, जिन्होंने बताया कि हमने इस फिल्म का फर्स्ट लूक 10 दिसंबर 2023 को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन व्ही इंटरटेनमेंट के यूटूब चैनेल में रिलीज़ किया है. यह वही चैनल है, जिसने अच्छे अच्छे वीडियो सॉग दिए हैं. इनमें से एक सोन मछरी गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. ऐसा ही प्यार हमारी पहली फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां” को भी दें. हमारा पूरा प्रयास था कि हम छत्तीसगढ़ के दर्शक को एक बेहतर तकनीकि स्तर की फिल्म का अनुभव दे. इसके लिए हमने फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का सारा काम मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में किया. फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है. फिल्म के निर्माण में हमने फिल्म निर्माण के सभी चरण को बेहतर स्तर का और बारीकी का ध्यान रखा गया है.

उन्होंने बताया, दर्शकों को एक्शन स्टार दिलेश और अनिकृति के लुक पसंद आ रहा है. इस फ़िल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा. साथ ही सुपर स्टार अनीकृति का नया रूप दिखेगा. फिल्म के मुख्य विलेन के रूप में जीत शर्मा को पहली बार ऐसा रोल में देखा जायेगा. मुख्य भूमिका में एक्शन स्टार दीलेश साहू और सुपर स्टार अनुकृती चौहान हैं. अन्य कलाकार अंकितराज सिंगदेव, हेमा शुक्ला, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, अंशुल अवस्थी, पुष्पेंद्र, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, संगीता निषाद, पूजा देवांगन, संतोष निषाद हैं. फिल्म का संगीत बहुत प्यारा और मधुर है, आप को जरूर पसंद आयेगा. संगीत सुनील सोनी, तोशान्त कुमार, मोनिका वर्मा और डीजे एसवील का है. कोर्योग्राफि हेमांशु कुमार, रोसलिन दाश (मुंबई), एक्शन डायरेक्टर आनंद शेट्टी (मुंबई), छायांकन पप्पू सिंह राजपूत, बैकग्राउंड म्यूज़िक जैम 8 (मुंबई) हैं.

इस फिल्म के युवा क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ की नई सरकार को बधाई दी और सरकार से उम्मीद जताई कि सरकार क्षेत्रिय छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण में लगे निर्माता निर्देशक के लिए अनुकुल वातावरण और सुविधाएं दी जाये. साथ ही हिन्दी पिक्चरों के बराबर सब्सिडी की राशि दी जाये. इससे नये निर्माता फिल्म निर्माण में रुचि ले और इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके. इस प्रकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर लाया जा सके और प्रथम दर्जा प्राप्त किया जा सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *