सनिमा

नशे के साम्राज्य के खिलाफ अमलेश नागेश का संग्राम, छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईयां की कहानी है रोचक

संझा बिहनिया ….. 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी बातें भी सामने आती जा रही हैं।

फिल्म की कहानी काफी रोचक है ऐसा बताया जा रहा है, फिल्म में जहां प्रेम कहानी में ट्रायंगल वाली स्थिति भी बनती है वहीं गांव में नशे के साम्राज्य के खिलाफ भी लड़ाई दिखाई गई है।

फिल्म में दमदार कलाकारों जैसे अजय सहाय, क्रांति दीक्षित, पूरन कीरी और पुष्पेंद्र सिंह की अदाकारी भी देखने को मिलेगी।

 

फिल्म के निर्देशक मनीष मानिकपुरी ने फिल्म को एक नया रूप देने की कोशिश की है, फिल्म के एक्शन सीन को देखकर साउथ की फिल्मों की याद आ जाती है,

बताया जा रहा है की फिल्म गुईयां के मध्यांतर के पहले हंसी मजाक और गीत संगीत का माहौल रहता है लेकिन मध्यांतर के बाद फिल्म कुछ ऐसा टर्न लेती है की दर्शक क्लाइमेक्स बिना देखे रह नहीं पाएंगे।

 

फिल्म के पोस्टर को लेकर काफी चर्चा है, इतने पोस्टर किसी फिल्म के अब तक शायद नहीं बनाए गए होंगे, पोस्टर को डिजाइन करने वाले मंडल ग्राफिक्स के विष्णु मंडल ने भी काफी मेहनत की है और पोस्टर बनाने में काफी समय भी लगाया है, इसीलिए शायद उनके पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *