अनुज शर्मा के घर जश्न की तैयारी, रुझानों में लगातार कर रहे हैं बढ़त, 16वें राउंड में 37,000 वोटो से चल रहे हैं आगे
संझा बिहनिया….. धरसीवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे पद्मश्री अनुज शर्मा 16वें राउंड में भी 37,000 वोटो से आगे चल रहे हैं, अब दो राउंड शेष रह गए हैं जिसमें भी उनको बढ़त मिलनी तय है। अनुज शर्मा की जीत को लेकर उनके निवास में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। घर को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी वैसे ही जश्न भी शुरू हो जाएगा। अनुज शर्मा की जीत को लेकर उनके परिवारजन पहले से ही आस्वस्त थे, लेकिन मतगणना के रुझानों से सब क्लियर हो गया। ओवर ऑल देखें तो भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 56 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं, वहीं कांग्रेस 34 में सिमट कर रह गई।


