CM भूपेश बघेल ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात, प्रदेश में सड़क निर्माण एवं विस्तार को लेकर की चर्चा
संझा बिहनिया रायपुर…. सीएम (CM) भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है। अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम बघेल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री गडकरी के निवास में हुई मुलाकात में सीएम (CM) बघेल ने उनसे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सड़क निर्माण एवं विस्तार को लेकर चर्चा की है। इससे पहले गुरुवार शाम को सीएम बघेल ने केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की है।
(CM) इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने हवाई सेवा के विस्तार की मंजूरी दी थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ये भी एलान किया था कि बिलासपुर से नईदिल्ली के लिए नया हवाई सेवा के शुरूआत होगी।

