प्रदेश

आरोहण-2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 7-9 अप्रेल तक हुई राज्यस्तरीय महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता, 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

SANJHA BIHANIYA…रावतपुरा विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा स्टेट लेवल इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन “आरोहण 2022” का आयोजन 7 अप्रैल से किया गया । ये प्रतिस्पर्धा 7,8 और 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने 2 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की थी।

“आरोहण-2022” के अंतिम दिन सभी खेलों के फ़ाइनल मैच खेले गये. आरोहण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज,रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अम्बाडारे साथ ही विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ जे.के. उपाध्याय और कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. 3 दिवसीय इस प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों के रहने और खाने की व्यवस्था श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था ।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ, छात्रों और आरोहण के समन्वयक डॉ. जितेंद्र शर्मा, क्रांति देवांगन,मोनिका मिश्रा को आरोहण-2022 के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *