प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1000 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1000 नए मरीज पाए गए है। वहीं 208 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 10 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते (Corona) 24 घंटों में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 345, रायपुर से 321, बिलासपुर से 93, राजनांदगांव से 28, धमतरी एवं सरगुजा से 23, कोरिया एवं जशपुर से 19-19, महासमुंद से 17, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ से 16-16, कोरबा से 13, बस्तर, गरियाबंद एवं बालोद से 8-8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7, बीजापुर, कांकेर एवं सूरजपुर से 4-4 शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 24 हजार 153 हो गई है। जिसमें से 8442 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 11 हजार 761 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3950 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *