Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4617 नए मरीजों की पहचान, राजधानी में भी 1327 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4617 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1007 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 25 मरीजों की मौत हो गई है।
जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1327, दुर्ग से 996, राजनांदगांव से 437, बिलासपुर से 288, महासमुंद से 182, बालोद से 130, बेमेतरा से 118, धमतरी से 115, बलौदाबाजार एवं कोरबा से 104-104, जशपुर से 101, कबीरधाम से 87, जांजगीर-चांपा से 83, सूरजपुर से 81, रायगढ़ से 76, बस्तर से 72, सरगुजा से 69, मुंगेली से 55, गरियाबंद से 50, कोरिया से 36, बलरामपुर से 30, कांकेर से 25, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 17, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 9, नारायणपुर से 7, सुकमा से 3, बीजापुर से 1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 53 हजार 804 हो गई है। जिसमें से 28987 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 20 हजार 613 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4204 लोगों की मौत हो चुकी है।

