प्रदेश

Chhattisgarh: गिधवा-परसदा पक्षी विहार’ बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल: सीएम

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार’ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के इस पक्षी विहार को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

पक्षी विज्ञानियों, प्रकृति प्रेमियों और यहां आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विश्व के विभिन्न प्रवासी पक्षियों का आवागमन होता हैं। विशेषकर साल के माह नवम्बर से मार्च में यहां ये पक्षी रहवास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के नगधा गांव में आयोजित ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार महोत्सव’ को सम्बोधित कर रहे थे।

इसके पहले (Chhattisgarh) श्री बघेल ने गिधवा-परसदा जलाशय का भ्रमण किया और वहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जलाशय के मनोरम और विहंगम दृश्यों को कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल बंजारे, विधायक श्री आशीष छाबड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर श्री शिवअनंत तायल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने पक्षी महोत्सव में जैव विविधता के संरक्षण के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि गिधवा एवं परसदा ग्रामों के आस-पास जिन क्षेत्रों में प्रवासी पक्षी आते हैं, उसके संरक्षण की योजना बनाकर छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा कार्य किया जाएगा। (Chhattisgarh) साथ ही क्षेत्र में एक पक्षी जागरूकता एवं प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाएगा। यहां राज्य के प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की जैव विविधता संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण जन सामान्य को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *