Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 240 नए केस, रायपुर में भी 68 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 240 नए मरीज पाए गए है। वहीं 174 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 5 मरीजों की जान चली गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 68, दुर्ग से 52, बिलासपुर से 34, रायगढ़ से 18, बलौदाबाजार से 16, सरगुजा से 7, सूरजपुर से 6, जांजगीर-चांपा, कोरिया, जशपुर एवं दंतेवाड़ा से 5-5, राजनांदगांव, गरियाबंद, कोरबा, बस्तर एवं कांकेर से 4-4, महासमुंद से 3, कोंडागांव से 2, बेमेतरा एवं धमतरी से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 12 हजार 419 हो गई है। जिसमें से 2767 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 05 हजार 819 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3833 मरीजों की मौत हो चुकी है।

