प्रदेश

Chhattisgarh: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 2 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू होगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषणा होने के बाद (Chhattisgarh) प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकाररियो की प्रथम बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी करेंगे।

उक्त बैठक में (Chhattisgarh) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशेष अतिथि के रुप में मोर्चा के सह प्रभारी कोमल जंघेल उपस्थित रहेंगे।उक्त बैठक मे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आगामी कार्यक्रम एवं कार्य योजना पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *