प्रदेश

corona के नियंत्रण में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़िए पूरी खबर

संझा बिहनिया रायपुर…. कोरोना (corona) संक्रमण का प्रसार रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश भर में संचालित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 12 हजार 435 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी जिलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम बनाकर (corona) पॉजिटिव पाए गए लोगों के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। लक्षण दिखने पर कोरोना जांच भी कराई जा रही है। संपर्क में आए व्यक्तियों को संक्रमण से बचाव के लिए एसओपी के मुताबिक दवा किट दी जा रही है। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए उन्हें आइसोलेट भी किया जा रहा है। कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए जाने पर होम आइसोलशन या कोविड अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में उनके पूर्ण उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।

लगातार बढ़ते (corona) संक्रमण दर को थामने और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से बहुत मदद मिल रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। प्रत्येक जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना राज्य स्तर पर इस अभियान का समन्वय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *