प्रदेश

Raipur में 16 दिसंबर को नहीं निकलेगी गुरु घासीदास की शोभायात्रा

संझा बिहनिया रायपुर…. गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष राजधानी (Raipur) में परंम्परानुसार 16 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है जिसे इस बार कोरोना संकट के मद्देनजर, स्वास्थ्यगत सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन के आदेश पर स्थगित किया जा रहा है।

विदित हो कि 26 वर्ष पूर्व 16 दिसंबर 1994 को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक /अध्यक्ष स्व. नरसिंह मंडल ने इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया था, जिसका अनुसरण आज पूरे प्रदेश में हो रहा है। शोभायात्रा में पंथी व गुरु जी की शिक्षाओं को प्रदर्शित करती हुए आकर्षक झांकियों के साथ लगभग 50 हजार लोग श्वेत वस्त्र धारण कर एक साथ सपरिवार शामिल होते थे। यह परंपरा इस बार टूट जाएगी….

राजधानी (Raipur) में गुरु घासीदास जयंती पर्व पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गत दिनों न्यू राजेंद्र नगर स्थित “मिनीमाता स्मृति वातानुकूलित भवन” में सतनामी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 13 दिसंबर को निकलने वाली बाइक रैली एवं 16 दिसंबर को आयोजित शोभा यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस बार राजधानी (Raipur) में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके तहत 17 दिसंबर को महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी व अलंकरण समारोह का मुख्य आयोजन न्यू राजेंद्र नगर रायपुर स्थित सांस्कृतिक भवन प्रांगण में प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए सादगी पूर्वक आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी होंगे। अध्यक्षता मान. नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *