Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए 256 नए मरीज, अब तक 7 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 256 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 106 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 72, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 34, राजनांदगांव से 15, जशपुर से 11, कोरबा से जांजगीर-चांपा से 9-9, कोरिया से 7, रायगढ़ एवं कांकेर से 6-6, बलौदाबाजार एवं सरगुजा से 5-5, बालोद, धमतरी एवं सूरजपुर से 4-4, बेमेतरा, कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा से 3-3, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली एवं बस्तर से 2-2, बलरामपुर से 1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 12 हजार 816 हो गई है। जिसमें से 2880 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 06 हजार 094 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3842 लोगों की मौत हो चुकी है।

