Corona: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 5250 नए केस, 32 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के 5250 नए मरीज सामने आए है। वहीं 2918 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 32 मरीजों की मौत हो गई है।
राज्य में आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1213, दुर्ग से 995, बेमेतरा से 487, राजनांदगांव से 425, बिलासपुर से 291, महासमुंद से 237, कोरबा से 189, सरगुजा से 182, बलौदाबाजार से 147, जशपुर से 133, धमतरी से 131, रायगढ़ से 118, बालोद से 110, कबीरधाम से 106, बस्तर से 92, सूरजपुर से 64, जांजगीर-चांपा से 46, कांकेर से 43, कोंडागांव से 41, गरियाबंद से 40, कोरिया से 38, मुंगेली से 33, बलरामपुर से 32, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं दंतेवाड़ा से 22-22, नारायणुर से 6, बीजापुर से 5, सुकमा से 1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 69 हजार 046 हो गई है। जिसमें से 38450 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 26 हजार 277 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4319 संक्रमितों की मौत हो गई है।

